धनबाद, जून 20 -- धनबाद। राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड झारखंड सरकार के सदस्य हारून रशीद ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान, विकास पुनर्वास, सुरक्षा, सलाहकार बोर्ड की बैठक समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा। रशीद ने बताया कि अब माह में एक बार वे जनसुनवाई करेंगे और जरूरत पड़ी तो दिव्यांगजन के घर पहुंचकर समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। यह भी पढ़ें- स्थानीय नीति-रोजगार मुद्दे को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- परिसीमन को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...