गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ऑल इण्डिया उर्स कमेटी की तरफ से कमेटी अध्यक्ष मुहम्मद रजा लड्डन खान, उपाध्यक्ष सैयद रेहान मारुफी ने ईद एवं नवरात्रि के प्रथम दिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही अंग वस्त्र और बुकें भेंटकर स्वागत कर सम्मानित किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ईद हो या होली सभी के त्योहार का एक ही उद्देश्य का भाईचारे का बंधन मजबूत रहे। उन्होंने सभी को ईद और नवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर लड्डन खान ने कहा कि सरल स्वभाव के शिव प्रताप शुक्ल ने अपने लोगों को कभी भी नजरंदाज नहीं किया है बल्कि इंसानी रिश्ते को अटूट और विश्वास को कायम रखने के फरायज को जिन्दा रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...