वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कॉलेजों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई है। बुधवार को लखनऊ में जनभवन में उन्होंने सुबह काशी विद्यापीठ और शाम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की समीक्षा की। दोनों बैठकों में विश्वविद्यालयों के कुलपति भी रहे। राज्यपाल ने प्राचार्यों से इस मुद्दे पर मंथन करने को कहा और छात्र संख्या बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिये। विद्यार्थियों की कम संख्या के अलावा राज्यपाल ने शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, कॉलेजों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे ले जाने में विश्वविद्यालय की भूमिका, पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता, भविष्य की शैक्षणिक योजनाएं और विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के उपायों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- ...