लखनऊ, अगस्त 22 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीजीआई कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से 63 वर्ष किये जाने के मांग पत्र का संज्ञान लिया। उन्होंने संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन को इस मुद्दे पर जरूरी कार्रवाई के लिये निर्देशित किया है। पीजीआई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला ने संस्थान में पुनर्नियुक्ति की व्यवस्था को समाप्त कर सभी कार्मिकों को समान अवसर देने की मांग की है। संगठन की ओर से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र में सेवानिवृत्ति होने वाले सभी कर्मियों को तीन वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने की मांग की थी। संस्थान प्रशासन ने बीते दिनों सेवानिवृत्त हुए कई कर्मियों को पुनर्नियुक्ति पर रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...