देहरादून, नवम्बर 18 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से मंगलवार को राजभवन में रीच संस्था के पदाधिकारियों मुलाकात की। संस्था ने 1995 से लगातार जारी विरासत के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह महोत्सव 30 वर्ष का सफर पूरा कर चुका है। राज्यपाल ने कहा कि विरासत हमारी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। इस तरह के महोत्सव को संजोना, संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने महोत्सव आयोजन को सीएसआर और विभिन्न उद्यमियों और सरकारी संस्थानों से सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही कहा कि विरासत में युवाओं की अधिक भागेदारी हो, ताकि वे अपनी विरासत और अपनी संस्कृति के साथ और गहराई से जुडें। इस मौके पर संस्था के महासचिव आरके सिंह, हेमंत अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...