लखनऊ, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इस दल ने प्रदेश में रोइंग (नौकायन) की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया। शनिवार को हुई इस मुलाकात के दौरान सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि गोरखपुर के रामगढ़ताल में 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला रोइंग टीम का 51 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चयनित महिला खिलाड़ियों को एनआईएस कोच राजेश कुमार यादव द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को जानकारी दी कि उत्तर प्रदे...