पटना, मार्च 21 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार दिवस के अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं बिहारवंशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी तथा ज्ञान, साधना, अहिंसा, करुणा एवं प्रेम की पावन भूमि है। इस राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत अत्यन्त समृद्ध है तथा भारत के निर्माण एवं विकास में इसका अद्वितीय योगदान रहा है। राज्यपाल ने बिहार दिवस के पावन अवसर पर समस्त राज्यवासियों से बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हुए इस राज्य एवं देश के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...