रांची, सितम्बर 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर द्वारा लिखित पुस्तिका 'पर्यावरण दिग्दर्शिका' का विमोचन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में किया। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की, कि इस पुस्तिका के माध्यम से आम लोगों को पर्यावरण के प्रति सहज रूप में जागृत किया जा सकेगा। इस मौके पर भारत सरकार के पूर्व आयुष सलाहकार डॉ अशोक वार्ष्णेय, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक डॉ सुकुमार मिश्रा समेत कई वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...