पटना, मार्च 30 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन ने बिहार लोक भवन में पर्यटन विभाग के सचिव से विभाग से संबंधित परियोजनाओं एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिये। राज्यपाल ने कहा कि बिहार में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और इन्हें राज्य से बाहर प्रसारित करने की आवश्यकता है। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरी ने बिहार के पर्यटन परिपथ, राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या, महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल, विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. रॉबर्ट एल चोंग्थू भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.