देहरादून, मार्च 5 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने लोक भवन में दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने हाल ही में आयोजित 'वसंतोत्सव' के शानदार प्रचार-प्रसार और कवरेज के लिए विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के पेशेवर अंदाज और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की असली शक्ति यहां के पुष्प और खुशहाल लोग हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...