रांची, जुलाई 11 -- रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुनिया में सबसे तेज हिंदी लिखने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली डॉ. मेघा रानी को लोक भवन आमंत्रित कर शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मेघा ने वैश्विक स्तर पर हिंदी का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने डॉ. मेघा को निरंतर लेखन जारी रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, डॉ. मेघा रानी ने कहा कि राज्यपाल से प्रेरणा प्राप्त करना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...