पटना, जनवरी 25 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी बिहारवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों और शहीदों को नमन किया और कहा कि उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा है कि भारत एक गौरवशाली सम्प्रभुता सम्पन्न लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ रहा है। हमारा दायित्व है कि हम संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें और देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए इसकी प्रगति में अपना योगदान दें। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार भाईचारा, प्रेम और पारस्परिक सहयोग के वातावरण में न्याय के साथ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...