राज्यपाल ने कुमाऊं विवि की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया
नैनीताल, जुलाई 22 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्यपाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को लोकभवन में विश्वविद्यालय की दो कॉफी टेबल बुक्स-'ट्रांसफॉर्मेशन, एक्सीलेंस एंड सर्विस' और 'थ्री इयर्स ऑफ प्रोग्रेस' का लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की बीते तीन वर्षों की प्रगति और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी विवि की विकास यात्रा का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण बेहद आवश्यक है। राज्यपाल ने कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की। कहा कि उनके कार्यकाल में शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, डिजिटल परिवर्तन और अधोसंरचना विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन दोनों पुस्तकों में आकर्षक चित्रों और विवरणों के माध्यम से विवि के प्रशासनिक सुधारों, नवाचारों और छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.