देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को झाझरा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, बालाजी धाम एवं सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...