राज्यपाल ने किया जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण
नैनीताल, जुलाई 29 -- भीमताल, संवाददाता। राज्यपाल एवं लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से सर जेसी बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में प्रधानमंत्री उषा योजना की मेरू परियोजना के तहत निर्मित सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण किया।राज्यपाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने फार्मेसी विद्यार्थियों और शोधार्थियों से स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान, नवाचार और किफायती दवाओं के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे अधोसंरचनात्मक विकास की सराहना करते हुए कहा कि नया भवन फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देगा। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने राज्यपाल का आभार जताते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.