देहरादून, अक्टूबर 29 -- हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में गुरुवार को 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने किया। इससे पहले पुस्तक मेले का उद्घाटन योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया। सम्मेलन में देशभर से प्राच्य विद्या, संस्कृत, भारतीय संस्कृति, वेद, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विद्वान, शिक्षाविद और शोधार्थी शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राचीन भारतीय ज्ञान, दर्शन और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा शोध को प्रोत्साहित करना है। पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा क...