नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को देर शाम स्टेडियम में जाने से रोक दिया गया। राज्यपाल ने इसे संवैधानिक पद का अपमान करार देते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। स्टेडियम गेट पर मीडिया से बातचीत में राज्यपाल बोस ने कहा कि वह किसी भी घटना पर मौका मुआयना किए बिना रिपोर्ट तैयार नहीं करते हैं। बताया कि शनिवार की घटना में प्रभावित लोगों को लेकर वह आधी रिपोर्ट बना चुके हैं, जिसे पूरा करने के लिए वह स्टेडियम में निरीक्षण के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों को एक मौका और देंगे। इसके लिए वह अब रविवार (आज) को दोबारा स्टेडियम का निरीक्षण करने जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...