अल्मोड़ा, मई 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। राज्यपाल व कुलाधिपति लै. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने भेंट कर विवि की गतिविधियों की जानकारी दी। विवि में रोजगारपरक कोर्सों के संचालन, शोध अकादेमिक व शिक्षण गतिविधियों के साथ प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बारे में भी बताया। कहा कि दीक्षांत समारोह में 'पत्रकारिता : संभावनाएं, भविष्य व चुनौतियां' पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...