धनबाद, मार्च 30 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सोमवार को लोक भवन रांची में जय धरती मां फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे कार्य कृषि, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों को अधिक तेज करने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने परामर्श दिया व प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठनों के कार्य धरातल पर जनकल्याण के लिए बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, जिला सचिव सहदेव महतो, जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम व जिला ग्रामीण पदाधिकारी साधन महतो उपस्थित थे। संस्था की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह व विवरण पत्र समर्पित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...