वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल से गुरुवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने मुलाकात की। कुलपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं पर कुलाधिपति ने चर्चा भी की। कुलपति प्रो. शर्मा ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रमों में नवाचार, शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में हो रही प्रगति के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। कुलपति ने पांडुलिपि संरक्षण, डिजिटलीकरण और उनके अभिलेखीकरण के बारे ...