अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- जहांगीरगंज। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के 44वें दीक्षांत समारोह में जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बिजली तिहायतपुर निवासी छात्र प्रभांशु पांडेय को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शास्त्री (बीए) संस्कृत (नव्यव्याकरण) परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर दिया गया। प्रभांशु ने कहा कि यह सम्मान उनके माता पिता एवं गुरुजनों के बेहतर सहयोग व मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रभांशु ने दर्शन विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सर्वोच्च अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रभांशु क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: प्रभांशु पाण्डेय को राज्यपाल ने पहनाया स्वर्ण पदक, संस्कृत ...