नैनीताल, जून 26 -- भवाली, संवाददाता। बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में कार्यरत कर्मचारी भवाली निवासी नंदा बल्लभ पालीवाल को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। नैनीताल लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। नंदा बल्लभ पालीवाल स्वास्थ्य विभाग में पिछले 16 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्वास्थ्य कर्मी पालीवाल यह भी ...