गिरडीह, दिसम्बर 24 -- बगोदर। बगोदर की बेटी ने सफलता का परचम लहराया है। सफलता के लिए उसे महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला है। संत कॉलंबस कॉलेज हजारीबाग में इतिहास विषय में पीजी में टॉपर रहने पर उसे सम्मानित किया गया है। सफलता हासिल करनेवाली बेटी का नाम मधु कुमारी है तथा वह बगोदर अंतर्गत सरिया रोड विवेक नगर की रहनेवाली है। उसके पिता अर्जुन स्वर्णकार व्यवसाई हैं। मंगलवार को हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित 10 वां दीक्षांत समारोह में कॉलेज टॉपर मधु कुमारी को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के द्वारा गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर मधु ने गौरवान्वित महसूस किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज टॉपर रहने के कारण विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ट्रेनी प्रोफेसर के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.