दरभंगा, अप्रैल 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बुधवार को दरभंगा पहुंच रहे हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में उनके स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। राज्यपाल मिथिला विश्वविद्यालय में आयेाजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि संस्कृत विश्वविद्यालय में सीनेट की अध्यक्षता करेंगे। दरभंगा हवाई अड्डे पर राज्यपाल का आगमन सुबह 10:20 बजे होगा। वहां से वे सीधे मिथिला विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे समकालीन समय में व्यावसायिक अनुसंधान विषय पर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- राज्यपाल के स्वागत में तैयार मिथिला और संस्कृत वि...