रांची, जनवरी 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर बेड़ो प्रखंड की ईंटा पंचायत के पूर्व मुखिया सह ग्राम प्रधान बुधराम बाड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को राजभवन में आयोजित होनेवाले एट होम समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कार्यालय, रांची द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिला ग्रामीण विकास शाखा, रांची के निदेशक ने ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के विशेष कार्य पदाधिकारी को समारोह में पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा के शामिल होने की अनुशंसा की है। अधिकारियों ने पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया है कि बुधराम बाड़ा ने मनरेगा मजदूरों और लाभुकों को जागरूक करने, बिरसा हरित ग्राम योजना को सफल बनाने और सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सराहनीय भूमिका निभाई...