किशनगंज, अप्रैल 24 -- किशनगंज, संवाददाता बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हुसैन के आगामी 26 अप्रैल को किशनगंज आगमन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सभी पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि एक व्यक्ति की लापरवाही से संपूर्ण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सभी कार्यों को तत्परता एवं पूर्ण ईमानदारी के साथ निष्पादित करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : राज्यस्तरीय कार्यशाला में आरडीडीई और डीईओ ने की भागीदारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर से...