राज्यपाल का नूंह दौरा शुरू, मीटिंग हॉल का किया उद्घाटन
फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- नूंह, सरसमल। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का दो दिवसीय नूंह दौरा गुरुवार से शुरू हुआ। उन्होंने लघु सचिवालय में नवीनीकृत मीटिंग हॉल के निर्माण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रथम महिला मित्रा घोष और उपायुक्त अखिल पिलानी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। बैठक में प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई।शुक्रवार को राज्यपाल का कार्यक्रम शिक्षा पर केंद्रित रहेगा। वह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-2 और फिरोजपुर नमक स्थित राजकीय स्कूल का दौरा करेंगे। यहां वे वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.