राज्यपाल कल छात्रों से करेंगे संवाद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- मुजफ्फरपुर। 11 सितंबर को बीआरएबीयू आ रहे राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन छात्रों से भी बातें करेंगे। इसके लिए सभी पीजी विभागों से छात्रों को चिह्नित किया गया है। राज्यपाल सुबह 11 बजे विवि परिसर पहुंचेंगे। राज्यपाल पटना से सड़क मार्ग से विवि आएंगे। सबसे पहले विवेकानंद पार्क और महाराजा गेट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीनेट हॉल में छात्रों से बातें करेंगे। इस संवाद में वीसी एक्सीलेंस अवार्ड पाने वाले 61 शिक्षक भी शामिल होंगे। कॉलेज के प्राचार्य भी संवाद में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल के आने को लेकर बुधवार को दिनभर विवि में तैयारी होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.