पटना, दिसम्बर 3 -- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने 11 विधेयकों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इन्हें बिहार विधानमंडल ने पारित कर राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन भेजा था। राज्यपाल से मंजूरी की जानकारी विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह ने दी। उन्होंने सभी विधेयकों का विवरण सदन पटल पर रखा। सचिव ने बताया कि बिहार विनियोग संख्या 3 विधेयक, बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास विधेयक, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) विधेयक, बिहार कृषि भूमि (गैर कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन) (संशोधन) विधेयक, बिहार भूमिगत पाइप लाइन (भूमि में उपयोगकर्ता के अधिकार का अर्जन) (संशोधन) विधेयक, बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, बिहार प्लेटफार्म आधारित गिग कामगार (निबंधन, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक को राज्यपाल की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा बिहार दुकान और प्...