हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 12 फरवरी को हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह देहरादून से हेलीकॉप्टर से लगभग 11:15 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड हल्द्वानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद राज्यपाल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। अपराह्न 1:30 बजे देहरादून लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...