रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार से 120वें अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आगाज होगा। तीन से छह अक्तूबर तक चलने वाले चार दिवसीय मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह करेंगे। कृषि व कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि उद्घाटन समारोह गांधी हॉल में आयोजित होगा। इसके बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का जायजा लेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...