धनबाद, सितम्बर 2 -- झारोटेफ प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को पेंशन पुनर्बहाली दिवस मनाया। झारखंड में 1 सितंबर 2022 को पुरानी पेंशन योजना की बहाली की ऐतिहासिक उपलब्धि के चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेत्रहीन विद्यालय धनबाद में चतुर्थ पेंशन दिवस का केक काटकर एवं बच्चों के बीच मिठाई बाटकर खुशी का इजहार किया। झारोटेफ के प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यह भी संकल्प लिया गया कि ओपीएस की उपलब्धि के बाद शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी, राज्य कर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता, सभी कर्मचारियों को परिवहन भत्ता एवं सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने सहित अन्य लंबित मांगों एवं अधिकारों की पूर्ति के लिए संघर्ष जारी रखा...