लखनऊ, अप्रैल 6 -- राज्य सरकार ने 8 अप्रैल तक मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया है। कर्मियों को 7 और 8 अप्रैल को शाम 4 से 6 बजे तक अनिवार्य रूप से आईजीओटी पोर्टल पर कोर्स को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। इस दौरान होने वाली बैठकों को स्थगित रखा जाएगा।मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि 23 मार्च को जारी शासनादेश में मिशन कर्मयोगी सप्ताह की अवधि 2 से 8 अप्रैल तय की गई थी। इस सप्ताह के दौरान सभी कार्मिकों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध एआई से संबंधित कम से कम तीन कोर्स को पूरा कर एआई दक्ष बैज प्राप्त करना है।इसे प्रोत्साहित करने और आईजीओटी मार्केटप्लेस पर उपलब्ध उन्नत स्तर के कम से कम एक कोर्स को पूरा कर कर्मयोगी उत्कर्ष बैज ...