रांची, अप्रैल 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षक कर्मचारी पदाधिकारी संघर्ष समिति ने सरकार से राज्यकर्मियों के शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है। संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन कुमार ने कहा कि राज्यभर के अनेकों जिलों में कोषागार घोटाला सामने आने के बाद जांच के नाम पर समूचे राज्यकर्मियों का वेतन प्रभावित हो रहा है। फरवरी माह में लगभग सभी राज्यकर्मियों के वेतन से आयकर कटौती व नए वित्तीय वर्ष में लगभग दो माह होने को है और वेतन नहीं मिलने से उन्हें गहन आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। समिति सरकार से मांग करती है कि राज्यकर्मियों का वेतन शीघ्र भुगतान की दिशा में हस्तक्षेप कर निर्देश जारी किया जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द वेतन मिल सके। यह भी पढ़ें- शिक्षक-कर्मियों के दो माह के अवैतनिक वेतन पर मुख्यमंत्री से अपील
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.