मुकेश सक्टा, जून 8 -- Lieutenant Beereshwar goswami Martyred: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवाद विरोधी अभियान 'ऑपरेशन शेरूवाली' के दौरान अल्मोड़ा के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए। देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की अंतिम विदाई में दादी-मां का दर्द देख सब रो पड़े। बीरेश्वर के आठ जून को होने वाले प्रमोशन को लेकर बटालियन में उल्लास का माहौल था। बीरेश्वर के नए पद यानी कैप्टन रैंक के प्रतीक चिह्न, मेडल और स्टार्स भी हेडक्वार्टर से जारी होकर तैनाती स्थल तक पहुंच चुके थे। मूल रूप से द्वाराहाट के बग्वालीपोखर बाड़ी और वर्तमान में अथरबनी पाण्डेखोला निवासी 25 वर्षीय बीरेश्वर गोस्वामी 2023 में पासआउट हुए थे। जून 2024 में वह कमीशन उत्तीर्ण कर सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट बने थे। वर्तमान में उनकी तैनाती ...