बुलंदशहर, मार्च 16 -- जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में तैनात भारतीय सेना के जवान लांस नायक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। निधन की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचेगा। डिबाई क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी तिलक सिंह पुत्र एटम सिंह 33 वर्ष निवासी ग्राम खैरपुर थाना डिबाई का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 7 जाट बटालियन में तैनात थे। जवान की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव खैरपुर में शोक की लहर दौड़ गई। लांस नायक तिलक सिंह राजौरी-पुंछ सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। साथी सैनिकों द्वारा तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, छाया मातमतिलक सिंह के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हा...