सीतामढ़ी, जून 27 -- उमाशंकर सीतामढ़ी, एक संवाददाता। मेहसौल थाना क्षेत्र के राजोपट्टी इलाके में शुक्रवार को एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- परसौनी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीरघायल युवक की पहचान घायल युवक की पहचान राजोपट्टी निवासी जैलुन अंसारी के पुत्र बदूरी अंसारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि किसी विवाद के दौरान उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू के गहरे जख्म हैं। अत्यधिक रक्...