दरभंगा, फरवरी 28 -- केवटी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को तारांकित प्रश्न में केवटी प्रखंड स्थित राजोखर पोखर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की मांग की। केवटी के नयागांव पूर्वी एवं सिंहवाड़ा के भरहुल्ली में उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाने की मांग की। शून्यकाल में केवटी विस क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट के बिजली बिल भुगतान नहीं होने के कारण कनेक्शन को वियोजित किया जा रहा है, इसे बिल भुगतान कर पुन: विद्युत संपर्क देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.