हजारीबाग, मई 13 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि । कटकमदाग प्रखंड के पसई निवासी मुंशी साव पुत्र राजेश साव हत्या मामले को लेकर मृतक के पत्नी सबिता देवी ने एसपी से मिलकर सात लोगों पर‌ हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है । एसपी को सौपे गए आवेदन में मृतक के पत्नी ने आरोप लगाया है कि हत्या के 10-15 दिन पूर्व उसी गांव के मीनू राम सहित सात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी । यह भी पढ़ें- दो पक्षों में होली से था तनाव, एसआईटी करेगी जांचआवेदन में आरोप आवेदन में यह भी कहा है कि घटना के दिन आनन फानन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था । लेकिन उपरोक्त लोगों के द्वारा दी गई धमकी से स्पष्ट होता है कि इन्ही लोगों के द्वारा हत्या की गई है । एसपी को सौपे गए आवेदन में गीता देवी ,पति मीनु राम , राजकुमार राम ,सोनु राम , कैलाश राम , सुधीर राय और विकास...