रांची, जून 8 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि राजेश साव हत्या कांड मामले के दो माह बाद गुजरने‌ और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई को लेकर ग्रामीणों का ग़ुस्सा अचानक फूटा। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को‌ ग्रामीणों ने पसई गांव के पास सड़क जाम कर हजारीबाग चतरा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि 12 अप्रैल को राजेश साव का हत्या किया गया लेकिन आज तक हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किया गया । सोमवार को नाराज परिजन और ग्रामीणों ने पसई के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- अनीश सिंह हत्याकांड के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर, आंदोलन की चेतावनी सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।ग्रामीणों का आरोप है कि राजेश साव की मौत कोई सामान्य...