हजारीबाग, अप्रैल 13 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग एनटीपीसी न्यू रोड के समीप 40 वर्षीय राजेश साव हत्या कांड मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हर पहलुओं को बारीकी से अध्ययन कर मामले का खुलासा करेगी। बताया जाता है कि मुंशी साव के बड़े पुत्र राजेश कुमार साव का शव रविवार को सुबह बानादाग एनटीपीसी न्यू रोड़ के समीप संदीग्ध अवस्था पुलिस बरामद किया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर पसई गांव के पास हजारीबाग...