पटना, सितम्बर 10 -- बिहार कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पार्टी ने 32 नेताओं को एक साथ कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। इससे कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब बिहार कांग्रेस का एक धड़ा आलाकमान के सामने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। जिन 32 नेताओं को नोटिस मिला है उनमें कुछ पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। बिहार कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की प्रदेश अनुशासन समिति ने 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा है। उनसे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बिहार कांग्रेस ने जिन नेताओं को शो-कॉज किया है उनमें पूर्व विधायक अनिल सिंह, प...