उरई, फरवरी 16 -- एट। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के प्रदेश अध्यक्ष वरुण गंगवार ने राजेश कुमार निरंजन उर्फ रज्जन जखौली को भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जब संगठन के लोगों व किसान साथियों को खबर लगी तो उन्होंने हर्ष जताया। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा किसानों से जुड़ी जो भी छोटी बड़ी समस्याएं हैं, उनका हर हाल में समाधान कराएंगे। जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...