अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का रविवार को द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। संघ चुनाव अधिकारी के रूप में मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सत्येंद्र सिंह चौहान रहे। वहीं संजय कुमार जिलामंत्री उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। गया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में राजेश पथिक जिलाध्यक्ष, विनोद कुमार जिलामंत्री, श्याम सागर जिला कोषाध्यक्ष, बुद्धसेन जिला संप्रेक्षक व बृजमोहन सिंह बघेल जिला संगठन मंत्री बनाए गए। इस मौके पर सुनील कुमार, अशोक कुमार बघेल, विनोद कुमार मसीह, केपी धनगर, शशि कुमार, राजेंद्र सिंह बघेल, मुनेश कुमार, ...