बरेली, फरवरी 5 -- नवागत सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले राजेश अभी तक जालौन में सिटी मजिस्ट्रेट थे। पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे और निलंबन के बाद उनको बरेली भेजा गया है। कलेक्ट्रेट में चार्ज लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यालय के लंबित कार्यों को तेजी से निपटाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट शहर विधानसभा के ईआरओ भी हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.