वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड ऐंड ऑर्गन डोनर्स के डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन छठी बार राजेश कुमार गुप्ता को बनाया गया है। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति के फाउंडर सेक्रेटरी भी हैं। रोटरी मंडल 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूनम गुलानी ने सत्र 2026-27 के लिए उन्हें रक्तदान के साथ अंगदान जागरूकता अभियान का दायित्व भी सौंपा है। कपिलधारा निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से 5,001 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 501 शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...