नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के फैनडम के बारे में आपने बहुत से किस्से और कहानियां सुनी होंगी। राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त थी। उन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता देखी। पर आज हम आपको राजेश खन्ना के सफल करियर की नहीं बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। बात है राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी की। क्या आप जानते हैं कि अपनी शादी वाले दिन राजेश खन्ना की बारात जिस रास्त से जाने वाली थी, वो रास्ता उन्होंने बदलवाया था और अपनी बारात को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से ले गए थे।जब राजेश खन्ना ने बदला अपनी बारात का रास्ता राजेश खन्ना के जीवन पर लिखी किताब 'कुछ तो लोग कहेंगे' में इस किस्से का जिक्र मिलता है। किताब के मुताबिक, राजेश खन्ना के घर आशीर्वाद और डिंपल कपाड़ि...