गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर हॉक अंडर 16 चैम्पियनशिप के दूसरे रोमांचक मैच में बुधवार को राजेश क्रिकेट क्लब ने जगदम्बा क्रिकेट क्लब टीम को 3 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी ओवर तक टला और दर्शकों को रोमांच देखने को मिला। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं, जगदम्बा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अनुकल्प पासवान ने 7 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। यह भी पढ़ें- राणा ने हॉक स्पोर्ट्स को तीन विकेट से हराया 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदम्बा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 1...