चाईबासा, अप्रैल 6 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित 15वीं पद्माबाई रुंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समारोह में अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक व नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, सोहन लाल मूंदड़ा एवं महासचिव बसंत खंडेलवाल मौजूद रहे। संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विशेष रूप से खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों का धन्यवाद किया। नितिन प्रकाश ने अपने अभिभाषण में कहा कि जिला में शतरंज की प्रतियोगिताएं निरंतर रूप से आयोजित की जा रही है एवं आने वाले समय में इस खेल से कई अच्छे खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।आठवें चक्र के अहम मुकाबले में बोर्ड नंबर वन...