राजेश कुमार सिंह होंगे बिजनौर के नए जेल अधीक्षक
बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। प्रदेश सरकार द्वारा कारागार विभाग में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिला कासगंज के जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को बिजनौर जिला कारागार का नया जेल अधीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव का स्थानांतरण बागपत कर दिया गया है। डॉ. अदिति श्रीवास्तव करीब 4 साल से बिजनौर जिला कारागार में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात थी। उनके कार्यकाल में जेल गेट पर काकोरी ट्रेन एक्शन (1925) के प्रमुख नायक क्रांतिकारी शचींद्रनाथ बख्शी सहित बिजनौर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को संजोने के लिए जिले का पहला शहीद स्मारक 'स्मृतिका' बनाया गया है। यह भी पढ़ें- हरिओम सिंह होंगे कानपुर के नए बीएसए उनके कार्यकाल में जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के कल्याण और प्रशासनिक कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.